राज्य में बेसिक स्कूलों में चल रही प्रोन्नति प्रक्रिया फिलहाल पूरी होती नहीं दिख रही है. इसके लिए सरकार की ओर से तय की गई एक और तारीख बीत गई
राज्य में बेसिक स्कूलों में चल रही प्रोन्नति प्रक्रिया फिलहाल पूरी होती नहीं दिख रही है. इसके लिए सरकार की ओर से तय की गई एक और तारीख बीत गई
राज्य में बेसिक स्कूलों में चल रही प्रोन्नति प्रक्रिया फिलहाल पूरी होती नहीं दिख रही है. इसके लिए सरकार की ओर से तय की गई एक और तारीख बीत गई। लेकिन 32 जिलों के प्रोन्नत शिक्षकों की सूची अभी भी पोर्टल पर अपलोड नहीं की गयी है. सूची बनाने को लेकर शिक्षकों द्वारा भी सवाल उठाए जा रहे हैं।पांच दिसंबर को प्रदेश के सभी बीएसए को जारी निर्देश में सरकार ने कहा था कि 12 दिसंबर तक वरिष्ठता सूची जारी कर रिक्त पदों पर पात्रता के आधार पर प्रमोशन कर दिए जाएंगे। पदोन्नत शिक्षकों की सूची 16 दिसंबर (संशोधित 20 दिसंबर) तक पोर्टल पर अपलोड की जानी थी। सरकार द्वारा दी गई यह तारीख भी बीत चुकी है लेकिन अब तक केवल 43 जिलों ने ही सूची पोर्टल पर अपलोड की है।
बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने छूटे हुए 32 जिलों को तय समय में पदोन्नति प्रक्रिया पूरी कर सूची पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। लेकिन शासन का निर्देश बीएसए पर भारी पड़ रहा है। खास बात यह है कि फरवरी से चल रही इस प्रक्रिया के पूरा न होने के लिए किसी भी प्रशासनिक अधिकारी की कोई जिम्मेदारी तय नहीं की गई है।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, बाराबंकी के उपाध्यक्ष निर्भय सिंह ने कहा कि कुछ जिलों में शिक्षकों की वरिष्ठता सूची तैयार करने के लिए जन्मतिथि को आधार बनाया गया है तो कुछ जगहों पर नियुक्ति की तारीख को आधार बनाया गया है. टीईटी को लेकर कोई स्पष्टता नहीं दी गई है। इसी तरह विभाग के मुताबिक, बाराबंकी में कोई वैकेंसी नहीं है लेकिन यहां लिस्ट अपलोड कर दी गई है, ऐसे में विभाग की प्रक्रिया में स्पष्टता नहीं है।
शिक्षकों पर अनावश्यक दबाव न डालें

Post a Comment